Breaking
- Ambikapur Football Tournament Rajesh Agrawal: अंबिकापुर में फुटबॉल प्रतियोगित...
- Swavalambi Bastar Abhiyan Review Vijay Sharma: ‘स्वावलंबी बस्तर अभियान’ की तै...
- CG DMF State Monitoring Committee Meeting Vikas Sheel: डीएमएफ फंड से स्थानीय ...
- Press Conference Lakhanlal Dewangan: उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़,...
- CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Good Governance: संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत...
- CG Police HNLU Criminal Law Summit Vijay Sharma: आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक वि...
- CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Treatment Aid: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर...
- CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Hearing Aid: जनदर्शन में 30 साल से सुनने की समस्...
- Abhanpur Paddy Center Protest: बिरोदा से बकतरा धान खरीदी केंद्र शिफ्ट करने पर...
- Balrampur Minor Rape Case Arrest: रामानुजगंज में मामा के घर आई नाबालिग से दुष...
CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Hearing Aid: जनदर्शन में 30 साल से सुनने की समस्या से जूझ रहे 83 वर्षीय बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र और चश्मा, बोले- अब सब साफ सुनाई दे रहा

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। इस दौरान कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भलपहरी, हरदी बाजार निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग परसराम राठौर अपने पुत्र सोमनाथ राठौर के साथ अपनी समस्या लेकर पहुंचे।

30 वर्षों की परेशानी से मिली मुक्ति, सीएम के निर्देश पर तुरंत मिले उपकरण
परसराम राठौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे पिछले करीब 30 वर्षों से सुनने की समस्या से जूझ रहे हैं, जिससे उन्हें सामान्य बातचीत और दैनिक कार्यों में कठिनाई होती है। मुख्यमंत्री साय ने उनसे आत्मीयता से बात करते हुए समस्या के तत्काल समाधान का भरोसा दिलाया और यह भी पूछा कि क्या उन्हें देखने में भी कोई तकलीफ है।
बुजुर्ग द्वारा आंखों की कमजोरी बताए जाने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को श्रवण यंत्र के साथ चश्मा भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही परसराम राठौर को दोनों उपकरण उपलब्ध कराए गए। श्रवण यंत्र लगते ही स्पष्ट आवाज सुनकर भावुक हुए राठौर ने कहा कि इतने वर्षों बाद साफ आवाज सुनकर उन्हें बहुत राहत मिली है। उनके पुत्र सोमनाथ राठौर ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाटापारा के बलवंत सिंह यादव को भी मिला श्रवण यंत्र
जनदर्शन में भाटापारा के नेहरू वार्ड निवासी बलवंत सिंह यादव ने भी आवेदन सौंपकर बताया कि उन्हें दाएं कान से कम सुनाई देता है और बाएं कान में भी श्रवण त्रुटि है। उन्होंने श्रवण यंत्र और श्रवण दिव्यांगता प्रमाण पत्र की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री साय ने उन्हें तत्काल श्रवण यंत्र प्रदान किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।






