CM Vishnu Deo Sai Jandarshan Treatment Aid: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश के पैरों का पूरा ऑपरेशन, जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर दिखाई संवेदनशीलता

Chhattisgarh 26 November 2026 (10)

post

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से एक जरूरतमंद परिवार को बड़ी राहत मिली है। आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी अमित कोटांगले अपनी बुजुर्ग माता हिरकना बाई कोटांगले के साथ छह वर्षीय बेटे छयांश के पैरों के ऑपरेशन के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री साय ने परिवार की व्यथा को गंभीरता से सुना और तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Advertisement

​आर्थिक तंगी के कारण अटका था छोटे बेटे का ऑपरेशन

​अमित कोटांगले ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके दोनों बेटों को जन्म से ही पैरों में चलने-फिरने की समस्या है। काफी कठिनाइयों के बीच उन्होंने बड़े बेटे का ऑपरेशन करवाया, जिसके बाद वह अब स्वस्थ है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण छोटे बेटे छयांश का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उनकी पत्नी का निधन हो चुका है और वे अपनी बुजुर्ग माता व बहन के साथ मिलकर दोनों बच्चों की परवरिश और घर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

​सीएम के निर्देश पर उपचार के लिए सहायता प्रक्रिया शुरू

​परिवार की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालक छयांश के पैरों के ऑपरेशन और बेहतर उपचार के लिए आवश्यक सहायता की तत्काल व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासनिक अमले ने बच्चे के उपचार के लिए सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

You might also like!