रायपुर। धारसीवा थाना क्षेत्र में लंबे समय से डीजल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं, जिससे ट्रक चालकों एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के उत्तर विधानसभा अध्यक्ष श्री नवाज खान एवं प्रदेश सचिव श्री फहीम शेख ने क्षेत्र में हो रही गतिविधियों की जानकारी एकत्र कर पुलिस प्रशासन को अवगत कराया।
श्री नवाज खान एवं श्री फहीम शेख द्वारा दी गई ठोस सूचना के आधार पर धारसीवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कबाड़ी उमेश शाह के माध्यम से डीजल चोरी करने वाले आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लंबे समय से चल रही अवैध डीजल चोरी की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगी है।
इस पूरे घटनाक्रम में युवा कांग्रेस नेताओं की सक्रियता यह दर्शाती है कि जनप्रतिनिधियों की सजगता से अपराधों पर नियंत्रण संभव है। श्री नवाज खान एवं श्री फहीम शेख की पहल युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि युवा कांग्रेस समाजहित एवं कानून व्यवस्था के पक्ष में मजबूती से खड़ी है।
भारतीय युवा कांग्रेस पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करती है कि उन्होंने समय रहते कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार किया। युवा कांग्रेस आगे भी आम जनता के हितों की रक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।








