Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
मर्डर केस: कलयुगी बेटा ही निकला कातिल, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने मिलकर की 4 परिजनों की हत्या

RRT News- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह जघन्य सच सामने आया है कि इस पूरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक का पुत्र सोना साय कश्यप है। उसने अपने बेटे गोलू के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है, जिन्हें उनके अपनों ने ही मौत की नींद सुला दिया।

पुलिस के मुताबिक, इस भीषण हत्याकांड की मुख्य वजह पारिवारिक संपत्ति का विवाद है। पैतृक जमीन और जायदाद के बंटवारे को लेकर परिवार में काफी लंबे समय से तनाव चल रहा था। यह विवाद समय के साथ सुलझने के बजाय और अधिक गहराता गया। संपत्ति के इसी लालच में आकर सोना साय ने अपने सगे रिश्तों का खून करने की साजिश रची और अपने बेटे के साथ मिलकर घर के चार लोगों की जान ले ली।
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी सोना साय कश्यप का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी अपने बड़े भाई की हत्या के आरोप में 15 साल की जेल की सजा काट चुका है। हाल ही में सजा पूरी कर जेल से रिहा होने के बाद वह गांव लौटा था। गांव वापसी के बाद उसने फिर से संपत्ति के लिए दबाव बनाना शुरू किया और जब बात नहीं बनी, तो उसने दोबारा खूनी खेल खेलने का फैसला किया।
शिवरीनारायण पुलिस ने बताया कि आरोपी की हिंसक प्रवृत्ति को देखते हुए उसके खिलाफ पहले भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी, लेकिन पारिवारिक कलह शांत नहीं हुई। वर्तमान में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घटना ने पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, जहाँ एक बार फिर संपत्ति की भूख ने एक पूरे परिवार को उजाड़ दिया।







