Breaking
- Rava Kesari Recipe: घर पर बनाएं साउथ इंडिया की मशहूर रवा केसरी, स्वाद और खुशब...
- Aaj Ka Rashifal 19 September 2026: राधा अष्टमी पर बन रहे शुभ योग, जानें मेष स...
- Raipur Illegal Construction Action: समता कॉलोनी में नक्शे के विपरीत अतिरिक्त ...
- Chhattisgarh Investment News: विकसित छत्तीसगढ़ के लिए निवेश और पर्यटन पर जोर,...
- Chhattisgarh Smart Meter News: प्री-पेड बिजली भुगतान में लापरवाही से केंद्रीय...
- Raipur Murder Case: पत्नी से संबंध के शक में दुकानदार की हत्या, गला दबाने का ...
- Raigarh Banora News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अघोर गुरु पीठ में की पूजा, ...
- Bastar Seva Sankalp News: 1,986 स्थानों पर जली दीपों की रोशनी, शहीदों को नमन ...
- Shaheed Park Jagdalpur: शहर के पुराने शहीद पार्क का होगा कायाकल्प, महापौर ने ...
- Underbridge Issue: तीन साल से अधूरे गौरीनगर और रेलवे स्टेशन अंडरब्रिज, लोगों ...
Raipur Murder Case: पत्नी से संबंध के शक में दुकानदार की हत्या, गला दबाने का आरोप; युवक हिरासत में

रायपुर। राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में पत्नी से कथित अवैध संबंध के शक को लेकर एक दुकानदार की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान वेद राम साहू (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पुरुषोत्तम धीवर (25) को हिरासत में लिया है। आरोपी मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के धमनी गांव का रहने वाला बताया गया है।

किराए पर दुकान चलाता था आरोपी
पुलिस के अनुसार, पुरुषोत्तम धीवर वेद राम साहू की दुकान में किराए पर ऑटो पार्ट्स का कारोबार करता था। वेद राम को शक था कि आरोपी के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद और गाली-गलौज होने की बात सामने आई है।
विवाद के दौरान गला दबाने का आरोप
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, विवाद के दौरान पुरुषोत्तम ने कथित तौर पर वेद राम का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
आरोपी से पूछताछ, जांच जारी
पुलिस ने पुरुषोत्तम धीवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।






