Breaking

शराब पीने पैसे नहीं देने पर चाकू से वारकर चोट पहुंचाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh 03 January 2026

post


Advertisement


रायपुर।


शराब पीने  पैसे नहीं देने पर चाकू से वारकर चोट पहुंचाने वाला फरार आरोपी तोरण चन्द्राकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि 

 प्रार्थी सागर निषाद ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 26.11.2025 को लगभग 12ः05 बजे अपने दोस्तों के साथ ग्राम धनेली स्थित शीतला तालाब नहाने के लिए गया था। उसी समय तोरण चंद्राकर व देवेन्द्र एक्टिवा वाहन में आकर प्रार्थी से शराब पीने हेतु पैसे की मांग किये, उसके द्वारा पैसा नहीं है बोलने पर दोनो प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं अपने पास रखें किसी नुकीली वस्तु से मारकर चोट पहुंचाये तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग गये, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा मंे अपराध क्रमांक 596/25 धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2), 3(5), 118(1) बी.एन.एस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चौकी प्रभारी सिलतरा (थाना धरसींवा) के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करते हुये पूर्व में आरोपी देवेन्द्र को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया था। 


प्रकरण में आरोपी तोरण चन्द्राकर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, कि टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण मंे आरोपी तोरण चन्द्राकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 


*गिरफ्तार आरोपी - तोरण चंद्राकर पिता जुठेल चन्द्राकर उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 04 रामेश्वर नगर चन्द्राकर बस्ती भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।*

You might also like!