Breaking
- Raipur Municipal Corporation: OTS योजना से बकाया संपत्तिकर निपटाने का फैसला, ...
- Bastar Olympics 2026: 1 अक्टूबर से शुरू होगा पंजीयन, नवंबर में विकासखंड स्तर ...
- Nasha Mukti Padyatra: देवेंद्र नगर से लाल चौक तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...
- Chhattisgarh Cabinet: अतिथि व्याख्याता नीति में नए प्रावधान, पूर्व अग्निवीरों...
- Road Action: तीन महीने में खराब हुई 43 लाख की सड़क पर चला बुलडोजर, ठेकेदार को...
- Murder Case: निर्माणाधीन मकान में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, 17 वर्षीय नाबाल...
- Raipur Meat Ban: गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रत...
- Tribal Rights Protest: 30 पंचायतों के ग्रामीणों ने उठाई जल-जंगल-जमीन की आवाज,...
- Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, पुलिस ...
- Raipur DGGI Raid: गुटखा कारोबारी के गोदाम पर छापा, 50 से ज्यादा बोरे सितार गु...
Murder Case: निर्माणाधीन मकान में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, 17 वर्षीय नाबालिग गिरफ्तार

सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के महुआपारा में निर्माणाधीन मकान में पहरेदारी कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग द्वारा जबरन संबंध बनाए जाने से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को महुआपारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में पहरेदारी का काम करने वाले केतका निवासी सीताराम गोंड (65 वर्ष) की हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग लड़की बुजुर्ग के साथ रहती थी।
पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन बुजुर्ग ने 17 वर्षीय नाबालिग के साथ जबरन संबंध बनाए। पुलिस का कहना है कि इस घटना से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जांच में सामने आया कि नाबालिग ने पहले ब्लेड से गले पर वार किया और इसके बाद सब्बल से सिर पर हमला किया। गंभीर चोट लगने के बाद बुजुर्ग की मौत हो गई।
मामले की जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और जांच के आधार पर घटना में उसकी संलिप्तता सामने आई। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।






