Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
सनसनीखेज मामला: मकान मालिक ने युवती से दुष्कर्म किया, गर्भवती होने पर गोली देने से मौत

Balod। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक मकान मालिक पर किराए के मकान में रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से युवती का शोषण कर रहा था।

जानकारी के अनुसार जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे गर्भ गिराने के लिए गोली खाने का दबाव बनाया। आरोप है कि युवती को जबरन गोली खिलाई गई, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजनों द्वारा युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।







