Breaking
- Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज
- Chhattisgarh LPG News: e-KYC पूरा नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन पर असर, 6 ल...
- Women Empowerment Chhattisgarh: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से कुसुम की रक्षाब...
- Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम
- Education Chhattisgarh: राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से कहा- लक्ष्य के...
- Sports Chhattisgarh: खेल प्रतिभाओं को सम्मान, 666 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों को म...
- Sports News: छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास को मिला नया मंच, मुख्यमंत्री साय ने ‘हमा...
- Education News: लक्ष्य को जुनून बनाकर मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी—राज्यपाल ...
- Bastar Peace: 25 साल नक्सली संगठन में रहीं मीना ने जवानों की कलाई पर बांधी रा...
- Ration Dealers: 250 रुपये कमीशन की मांग के बीच 11 रुपये की बढ़ोतरी से विक्रेत...
प्रॉपर्टी विवाद में मर्डर, देवर ने भाभी सहित तीन को तलवार से काट डाला

सोलापुर। सोलापुर में आधी रात को एक महिला और उसके दो बच्चों पर तलवार से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोलापुर के बोरामनी इलाके में हुई। महिला के देवर ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

सोलापुर के बोरामनी इलाके में प्रॉपर्टी विवाद के चलते देवर ने महिला और उसके दो बच्चों की तलवार से हत्या कर दी, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में संपत्ति विवाद ने एक भयावह रूप ले लिया, जब परिवार के भीतर ही खून-खराबा हो गया। दक्षिण सोलापुर तालुका के एक गांव में गुरुवार आधी रात को हुए तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। आरोप है कि सगे चाचा ने ही अपने भाई के परिवार पर हमला कर तीन लोगों की जान ले ली।
सोलापुर में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां सगे चाचा पर अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का आरोप है। गुरुवार रात हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। इस मामले में मुख्य आरोपी शंकर मस्के समेत कुल छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, वारदात के बाद से मुख्य आरोपी फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस निरीक्षक राहुल देशपांडे ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ते तनाव और संपत्ति विवादों के खतरनाक अंजाम की ओर इशारा किया है। इस घटना में गायत्री सुधाकर मस्के, उनकी बेटी प्रिया मस्के और बेटे शिवराज मस्के की मौत हो गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका गायत्री मस्के और मुख्य आरोपी शंकर उर्फ पप्पू मस्के के बीच पिछले कुछ महीनों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि गायत्री मस्के ने आरोपी से करीब 25 लाख रुपये की उधारी भी वापस मांगी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया।
विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सबसे पहले गायत्री पर तलवार से हमला किया। मां को बचाने के लिए जब दोनों बच्चे बीच में आए, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। तीनों खून से लथपथ हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे घर को सील कर दिया।







