रायपुर।
प्रतिबंधित हुक्का सामग्रियों का भण्डारण करते आरोपी सूरज नायडू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि
नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने पुलिस लगातार कोशिश कर रही है। 02.01.26 को को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत गीतांजली कॉम्पलेक्स के पास स्थित मकान में प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियांे का भण्डारण किया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह के नेतृत्व में थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मुखबीर द्वारा बताये पान मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 01 व्यक्ति उपस्थित मिला। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम सूरज नायडू निवासी खम्हारडीह रायपुर होना बताने के साथ ही स्वयं को उक्त मकान में निवास करना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर मकान में हुक्का से संबंधित सामाग्री रखा होना पाया गया।
जिस पर उक्त आरोपी सूरज नायडू को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से प्रतिबंधित हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामाग्री जुमला कीमती लगभग 40,000 /- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अप.क्र. 03/2026 धारा 4(क), 21(क) सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापारा तथा वाण्ज्यि उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 एंव संशोधन अधिनियम 2023* का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी - सूरज नायडू पिता स्व. जितेन्द्र कुमार उम्र 37 साल निवासी मकान नं. 603 डी.एम. वाटिका थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।*








