Raipur Accident Breaking : अभनपुर–रायपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मानफर्ट स्कूल के पास तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठी 56 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में बाइक चला रहे व्यक्ति को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा वाहन को जब्त कर लिया।
मृत महिला की पहचान बैशाखिन बघेल, निवासी जुलुम टेकारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।








