Breaking

रायपुर: अमलीडीह और राजेंद्र नगर में जाम से मिलेगी मुक्ति, PWD ब्रिज से कमल विहार मार्ग पर एक और नए फ्लाईओव्हर की तैयारी

Chhattisgarh RRT News Desk 23 February 2026

post

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड और कमल विहार क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लोक निर्माण विभाग (PWD) अब मौजूदा PWD ब्रिज से होकर सीधे कमल विहार जाने वाले मार्ग पर एक और नए ब्रिज के निर्माण की तैयारी कर रहा है। यह ब्रिज अमलीडीह चौक को पार करते हुए राजेंद्र नगर थाना चौक के आगे जाकर समाप्त होगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में होने वाले भारी ट्रैफिक दबाव और आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को स्थाई रूप से समाप्त करना है।

Advertisement

40 फीट गहराई तक हो रही है सॉइल टेस्टिंग

प्रस्तावित ब्रिज के निर्माण को लेकर विभाग ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में जगह-जगह मिट्टी और भूमि के परीक्षण (Testing) का कार्य चल रहा है। इंजीनियरिंग टीम जमीन के 40 फीट गहराई तक ड्रिलिंग कर यह जांच रही है कि नीचे मिट्टी की प्रजाति क्या है, पत्थर की स्थिति कैसी है और क्या भूमि भारी पिलर (Pillar) निर्माण के लिए उपयुक्त है। इस तकनीकी जांच की रिपोर्ट के आधार पर ही ब्रिज के डिजाइन और पिलर की मजबूती तय की जाएगी।

विधायक मोतीलाल साहू की पहल पर शासन को भेजा गया प्रस्ताव

अमलीडीह और राजेंद्र नगर थाना चौक पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे पीक आवर्स में वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। क्षेत्रीय विधायक श्री मोतीलाल साहू ने जनसमस्या को देखते हुए इस ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव शासन की ओर भेजा था। अब विभाग की सक्रियता से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति और बजट आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। ब्रिज बनने से वीआईपी रोड से कमल विहार और पुरानी धमतरी रोड की कनेक्टिविटी और भी बेहतर हो जाएगी।

You might also like!