Breaking
- Chhattisgarh Industrial News: माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक नई औद्...
- Cultural News: गुदुम बाजा और मोहरी की धुनों से गूंजा ‘रंग-तरंग’, लोक संस्कृति...
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व का आर्थिक सहारा...
- Mahasamund News: करेले की उन्नत खेती ने बदली किसान नारायण प्रसाद वर्मा की तस्...
- 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न कर...
- महिला कोष के ऋण से हरमनिया देवी की बदली जिंदगी, किराना-सिंगार दुकान बनी स्वाव...
- Raipur News: नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के भविष्य को मिला...
- Bilaspur News: हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोहेल खान समेत 20 आरोपी ग...
- Dharamjaigarh News: जमीन फर्जीवाड़े में फरार तत्कालीन पटवारी गिरफ्तार, लैपटॉप...
- Chhattisgarh Textile News: तकनीकी वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने बनेगी व्यापक क...
Saurabh Dwivedi Lallantop : सौरभ द्विवेदी ने लल्लनटॉप और इंडिया टुडे से दिया इस्तीफा

Saurabh Dwivedi Lallantop : लल्लनटॉप को मजबूत डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाने वाले सौरभ द्विवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया टुडे हिंदी में संपादक की जिम्मेदारी भी छोड़ दी। कंपनी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कार्यमुक्त कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, सौरभ अब नई मीडिया पहल शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद मीडिया जगत में चर्चा तेज हो गई है।
एक अल्पविराम के बाद नई यात्रा की तैयारी
सौरभ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,
“शुक्रिया लल्लनटॉप, पहचान, सबक और हौसले के लिए। अपना साथ यहां समाप्त होता है। अध्ययन अवकाश और फिर आगे के संकल्प की बात करूंगा।”
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा,
“यूं ही आबाद रहेगी दुनिया, हम न होंगे कोई हमसा होगा। धन्यवाद मान, पहचान और ज्ञान के लिए। एक अल्पविराम के बाद नई यात्रा की तैयारी।”
फिल्मों और टीवी में जाने की चर्चाएँ
मीडिया जगत में यह भी चर्चा है कि सौरभ द्विवेदी फिल्म और टीवी में कदम रख सकते हैं। उन्होंने कई इंटरव्यू में फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई थी। हालांकि उन्होंने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे मीडिया में ही रहेंगे या किसी नए क्षेत्र में जाएंगे।
सौरभ द्विवेदी कौन हैं?
सौरभ द्विवेदी भारतीय पत्रकारिता के जाना-माना नाम हैं। वे लल्लनटॉप के संस्थापक संपादक रहे हैं और वर्तमान में इंडिया टुडे हिंदी के संपादक थे। उनकी खासियत राजनीतिक रिपोर्टिंग है।
सौरभ का जन्म 22 अप्रैल 1983 को उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के चमरारी गांव में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई उरई में की और डीवीसी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में मास्टर्स और 1857 के विद्रोह पर एमफिल किया। बाद में उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की।
सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की और फिर दैनिक भास्कर में न्यूज़ एडिटर रहे। 2013 में वे इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े और 2016 में लल्लनटॉप की शुरुआत की। वे लल्लनटॉप शो, नेतानगरी, दुनियादारी और गेस्ट इन द न्यूजरूम जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों के होस्ट रहे हैं।







