Breaking

वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

Chhattisgarh 03 January 2026

post

वाहन चोरी करने वाला आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि - प्रार्थी गुलाब सिंह ओडके ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 28.10.2025 को दोपहर में अपने यामाहा मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एन ई 0268 को वंदना ग्लोबल कम्पनी गेट के सामने पार्किंग स्थल में खडी कर लॉक कर अंदर काम करने गया था, कि रात्रि में बाहर आकर देखा तो उसकी उक्त मोटर सायकल खड़ी किये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 545/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। 

Advertisement


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व चौकी प्रभारी सिलतरा (थाना धरसींवा) के नेतृत्व में चौकी सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ मुखबीर लगाया गया। वाहन चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यांे को घटना में संलिप्त आरोपी धरसींवा निवासी सचिन कुमार साहू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।


जिस पर प्रकरण में आरोपी सचिन कुमार साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया, कि उसकी निशानदेही पर कब्जे से *चोरी की यामाहा मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एन ई 0268 कीमती 40,000/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।    


*गिरफ्तार आरोपी -  सचिन कुमार साहू पिता संतोष कुमार साहू उम्र 25 साल निवासी वार्ड नंबर 04 भाठापारा ग्राम पथरी थाना धरसींवा रायपुर।*

You might also like!