Breaking

पैसों के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Crime RRT News Desk 19 May 2026

post

Raipur -विधानसभा थाना क्षेत्र के आमासिवनी बस्ती में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आस-पास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

Advertisement

सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और महज कुछ ही घंटों के भीतर वारदात में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में हत्या की वजह पैसों का पुराना विवाद सामने आया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि इस वारदात में क्या कुछ और लोग भी शामिल थे।

You might also like!