Breaking

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में 8 वीं वार्षिक जिला रैली एवं शिविर – समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन ।*

Chhattisgarh 30 December 2025

post


Advertisement

रायपुर -  30 दिसंबर 2025    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर ज़िला स्काउट्स एवं गाइड्स संघ द्वारा आयोजित 8वीं वार्षिक जिला  रैली एवं शिविर का समापन दिनांक 29 दिसम्बर 2025 को अत्यंत उत्साह , जोश और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ । यह तीन दिवसीय शिविर खारुन रेल विहार इंजीनियरिंग कॉलोनी रायपुर में आयोजित हुआ ।  जिसमें रायपुर ,बिलासपुर मंडल के लगभग 400 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स तथा अतिथियों ने सहभागिता की । 



           अंतिम दिवस में शिविर की विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का सफल समापन किया गया, जिनमें- गेट मेकिंग प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, रंगोली , सलाद, ब्राइडल मेकअप शो, पीजेंट शो, शांति रैली, फैंसी ड्रेस तथा लोक नृत्य प्रस्तुतियाँ एवं मुख्य आकर्षण रहे । प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, कौशल, नेतृत्व एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया ।  इस अवसर पर  अध्यक्षा सेक्रो रायपुर मंडल श्रीमती शिखा सिंह जी, मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद जी , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी  एवं मंडल के अन्य शाखा अधिकारीगण उपस्थित रहे । 



       विजेताओं को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर एवं जिला आयुक्त (स्काउट) श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी के करकमलों से पुरस्कृत किया गया । पूरे आयोजन का सफल संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर एवं जिला आयुक्त (स्काउट) श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी जी के मार्गदर्शन में किया गया । 


*समापन समारोह का संदेश -* 

         तीन दिवसीय इस शिविर ने सभी प्रतिभागियों में “सीखो – सेवा करो – नेतृत्व करो ” के सिद्धांत को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। इस रैली ने नवयुवाओं में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया ।

------------------------------------------

You might also like!