Breaking

2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी BJP, प्रदेश कार्यसमिति बैठक में CM साय ने दिए 4 मंत्र

Chhattisgarh RRT News Desk 10 July 2026

post

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के सभी 17 प्रकोष्ठों की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisement

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की। करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, विभिन्न प्रकोष्ठों की भूमिका तय करने और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और जनसंपर्क पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।

बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों को आगामी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति के तहत अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय के साथ 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।

You might also like!