Breaking

PM मोदी आज पहुंचेंगे काशी, नो फ्लाई जोन रहेगा कार्यक्रम स्थल; CCTV और ड्रोन से की जाएगी निगरानी

Political 07 November 2025 (158)

post

प्रधानमंत्री के सुरक्षा कार्यक्रम को अभेद बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

Advertisement


निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाए। कार्यक्रम के दौरान पूरा इलाका नो फ्लाई जोन रहेगा। निर्देश दिए कि छतों पर फोर्स की तैनाती किए जाने संग सीसीटीवी व ड्रोन के जरिए एक-एक गतिविधि का निरीक्षण करने की व्यवस्था करें। सुरक्षा की समीक्षा बैठक के बाद सुरक्षाकर्मियों ने रिहर्सल किया।

समीक्षा बैठक के बाद फोर्स ने सुरक्षा रिहर्सल किया। अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट्स पर पहुंचकर अभ्यास किए। पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा तरूण गाबा, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश सिंह सहित कमिश्नरेट वाराणसी के अलावा दूसरे जिलों से आए पुलिस, पीएसी व अर्धसैनिक बलों के अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

You might also like!