जांजगीर-चांपा। CG Accident : शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। ग्राम पंचायत मुड़पार निवासी गुलशन कुमार साहू की तेज रफ्तार कैप्सूल ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुलशन साहू शिवरीनारायण से अपने गांव मुड़पार बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान मुड़पार चौक के पास लापरवाहीपूर्वक चलाए जा रहे कैप्सूल ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुलशन साहू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक की तलाश जारी है। मामले में दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसे के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने आम नागरिकों से सड़क पर सतर्क रहने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।








