CG CRIME : अंबिकापुर जिले के घुटरापारा की रहने वाली महिला दुर्गा चौधरी की हत्या करने का मामला सामने आया है, जहां हत्या के आरोप में बेटी व पति को अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दरअसल, मृतक महिला शराब पीने की आदि थी जिसे कई बार शराब न पीने को लेकर पति व बेटी के द्वारा समझाया जाता था। मगर मृतक महिला इनकी बातों को नहीं मानी। वहीं शराब ना पीने की बात को लेकर 29 दिसंबर की रात पति व बेटी ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई कर दी थी। मारपीट से मृतक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या के आरोप में पति एवं बेटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।








