CG NEWS : बिलासपुर के बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम रतखंडी में बुधवार को एक 46 वर्षीय अधेड़ सुखराम उर्फ नन्हे गुड्डू ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी । घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
घटना की सुचना मिलते ही बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पंचनामा कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।








