Breaking

CG News : नए साल में बिलासपुर पुलिस ने आमजनों को दिया भरोसे का तोहफा, 100 गुम मोबाइल किए वापस, पाकर लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी

Chhattisgarh RRT News Desk 31 December 2025

post

CG News : बिलासपुर पुलिस की मुहिम ‘चेतना’ के तहत नववर्ष में आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए कीमती मोबाइल फोन तलाश कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया है।

Advertisement


बिलासपुर जिले में मोबाइल गुम होने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। साइबर सेल और जिले के विभिन्न थानों की टीमों ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइल की ट्रैकिंग शुरू की। जांच के दौरान छत्तीसगढ़ के कई जिलों के साथ-साथ मध्यप्रदेश, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र से करीब 100 मोबाइल फोन बरामद किए गए। 


बरामद किए गए इन मोबाइल की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। 31 दिसंबर को जब ये मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए गए, तो जिन लोगों ने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, वे भी भावुक नजर आए। 


You might also like!