बीजापुर। CG News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर हुए कई आईईडी ब्लास्ट में 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, ये घटना बीजापुर जिले में स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर हुई। जहां सिलसिलेवार विस्फोट हुए। जिसमें 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद, घायल हुए सभी जवानों को बेहतर चिकित्सा उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया। सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।








