बिलासपुर। CG News : नए वर्ष को देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सकरी क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चल रहे 20 दोपहिया वाहनों और एक चार पहिया वाहन को पकड़ा। सभी वाहनों पर नियमों के अनुसार चालानी कार्रवाई की गई।
चेकिंग के समय कई वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए भी पाए गए। ऐसे चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सड़क हादसों पर रोक लगाने और नए साल के जश्न के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या दुर्घटना से आम लोगों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाया गया है।








