Breaking

CG News : नए साल की पार्टी में सरगुजा ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में 93 लाख से ज्यादा की शराब बिकी

Chhattisgarh RRT News Desk 01 January 2026

31 दिसंबर को जिले की 9 दुकानों में जमकर हुई बिक्री, अंबिकापुर की प्रीमियम दुकान रही नंबर वन

post

सरगुजा। CG News : नए साल 2026 के स्वागत में पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भी जश्न का माहौल रहा। इस जश्न का असर शराब की बिक्री पर साफ दिखाई दिया। 31 दिसंबर 2025 को सरगुजा जिले में शराब की बिक्री ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Advertisement


जिले की कुल 9 शराब दुकानों, जिनमें एक प्रीमियम दुकान भी शामिल है, में 31 दिसंबर को देसी और विदेशी शराब की कुल बिक्री 93 लाख 30 हजार 800 रुपये रही। यह आंकड़ा पिछले साल 31 दिसंबर 2024 की 68 लाख रुपये की बिक्री से करीब 25 लाख रुपये अधिक है।


सबसे ज्यादा शराब की बिक्री अंबिकापुर शहर में दर्ज की गई। गांधी चौक के पास स्थित प्रीमियम शराब दुकान ने अकेले 18 लाख 93 हजार रुपये की शराब बेची और जिले में पहले नंबर पर रही। इस दुकान में 1000 रुपये से अधिक कीमत वाली महंगी शराब उपलब्ध होने के कारण यहां ग्राहकों की भीड़ सबसे ज्यादा रही।

You might also like!