Breaking

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात

Chhattisgarh RRT News Desk 27 January 2026

post

CG NEWS : रायपुर 27 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से  राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शिवराज सिंह चौहान का बस्तर आर्ट प्रतीक चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 

Advertisement


मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय एवं केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान के मध्य छत्तीसगढ़ के किसानों के सशक्तिकरण, कृषि विकास एवं ग्रामीण आजीविका से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में  प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अंचलों में संचालित ‘नियद नेल्लानार’ योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास से वंचित परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की पहल की प्रशंसा की।


मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान से छत्तीसगढ़ के किसानों के सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।


You might also like!