Breaking

CG POLICE TRANSFER : पुलिस महकमे की बड़ी सर्जरी, टीआई से लेकर कांस्टेबल तक बदले

Chhattisgarh RRT News Desk 05 February 2026

post

CG POLICE TRANSFER : कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जारी आदेश के तहत एक साथ कई पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, दो थाना प्रभारी (टीआई), चार उप निरीक्षक (एसआई), तीन सहायक उप निरीक्षक (एएसआई), दो प्रधान आरक्षक और तीन पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया हैं।

Advertisement


आशीष सिंह को दर्री थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, नागेश तिवारी को पाली थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उप निरीक्षक जितेंद्र यादव को करतला थाना प्रभारी बनाया गया है। पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा को हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है। उनकी जगह जटगा चौकी से एक एएसआई को पसान थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

You might also like!