Breaking

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत, संकरा पुल और तेज रफ्तार बनी काल

Chhattisgarh RRT News Desk 01 March 2026

post

CG Road Accident : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ कुरकुट नाला पुल पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ट्रेलर का चालक केबिन में ही फंस गया और जिंदा जलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement


कोयला और सरिया लदे वाहनों में भिड़ंत

मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर जामपाली माइंस से कोयला लोड कर बारोद रेलवे साइडिंग की ओर जा रहा था। वहीं, दूसरा ट्रेलर बारोद से सरिया लेकर जामपाली की ओर आ रहा था। कुरकुट नाला का पुल संकरा होने और वाहनों की रफ्तार तेज होने के कारण दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते दोनों वाहनों के केबिन आग की लपटों में घिर गए।


हादसे के बाद विपुल कंपनी के ट्रेलर चालक कमल प्रसाद केबिन के भीतर ही फंस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने या बचाने का मौका नहीं मिल सका और उन्होंने तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया।


घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद वाहनों में लगी आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

You might also like!