Breaking

महाप्रबंधक द्वारा दाधापारा–दगौरी के मध्य चौथी रेल लाइन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

Chhattisgarh 23 February 2026

post


Advertisement


*संरक्षा, परिचालन एवं स्टेशन विकास कार्यों की समीक्षा*


रायपुर – 23 फरवरी 2026


महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत दाधापारा–दगौरी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। दाधापारा–दगौरी के मध्य चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसका उद्देश्य रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि, यातायात के दबाव को कम करना तथा समयपालन में सुधार लाना है। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेल संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए ट्रैक, सिग्नलिंग तथा समग्र संचालन की स्थिति को परखा।


निरीक्षण के क्रम में दाधापारा स्टेशन पर स्टेशन बुकिंग ऑफिस तथा सिग्नल एवं टेलिकॉम गुमटी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, टिकटिंग व्यवस्था, संचार प्रणाली एवं संरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इसके पश्चात महाप्रबंधक ने दगौरी स्टेशन का भी निरीक्षण किया, जहां स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था एवं संरक्षा से जुड़े प्रावधानों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुधारात्मक उपायों के निर्देश दिए गए।


महाप्रबंधक द्वारा बिल्हा स्टेशन पर स्टेशन निरीक्षण किया गया। यहां अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग ₹8.85 करोड़ की लागत से किए जा रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों यात्री सुविधाओं के उन्नयन, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण की प्रगति का जायजा लिया गया। महाप्रबंधक ने कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा संरक्षा एवं यात्री सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


संरक्षा, समयपालन और यात्री संतुष्टि रेलवे की शीर्ष प्राथमिकताएँ हैं। महाप्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए उत्कृष्ट परिचालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


**********

You might also like!