Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
छत्तीसगढ़ में बल्क वेस्ट जनरेटर्स का केंद्रीय पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य, नगरीय प्रशासन विभाग के नए निर्देश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के सभी नगर निकायों में बल्क वेस्ट जनरेटर्स (Bulk Waste Generators) का केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के केंद्रीकृत पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए हैं।

विभाग की ओर से जारी परिपत्र में सभी नगर निगम आयुक्तों, नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी पात्र बल्क वेस्ट जनरेटर्स का निर्धारित पोर्टल पर पंजीयन सुनिश्चित करें।
परिपत्र में बताया गया है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने बल्क वेस्ट जनरेटर्स के पंजीयन के लिए एक केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया है। इसका उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और वैज्ञानिक बनाना है।
नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों से निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने और संबंधित संस्थानों को पंजीयन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने को कहा है। विभाग का मानना है कि इससे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी गति मिलेगी।







