Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
पेंशन विवाद में रायपुर नगर निगम को हाई कोर्ट से झटका, पुनर्विचार याचिका खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पेंशन पात्रता से जुड़े मामले में रायपुर नगर निगम को बड़ा झटका देते हुए उसकी पुनर्विचार (रिव्यू) याचिका खारिज कर दी है। नगर निगम ने पूर्व में पारित आदेश में संशोधन की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसे न्यायालय ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि मुख्य याचिका की सुनवाई के दौरान जिन तथ्यों को नगर निगम की ओर से प्रस्तुत नहीं किया गया, उन्हें बाद में रिव्यू याचिका के माध्यम से उठाकर आदेश में बदलाव नहीं कराया जा सकता। अदालत ने यह भी कहा कि रिकॉर्ड में ऐसी कोई प्रत्यक्ष त्रुटि मौजूद नहीं है, जो पुनर्विचार का आधार बन सके।
अदालत के इस फैसले के बाद नगर निगम की पुनर्विचार याचिका खारिज हो गई। यह निर्णय स्पष्ट करता है कि रिव्यू याचिका का उद्देश्य पहले से उपलब्ध तथ्यों पर पुनः बहस करना नहीं, बल्कि रिकॉर्ड में मौजूद स्पष्ट त्रुटियों को सुधारना होता है।







