Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
TTF कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म का जलवा, 'बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस' राष्ट्रीय सम्मान हासिल

रायपुर। ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 21 राज्यों की भागीदारी वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन में छत्तीसगढ़ के आकर्षक और नवाचारपूर्ण पवेलियन को 'बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस' सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान राज्य की सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय जीवन, प्राकृतिक पर्यटन और धार्मिक स्थलों की प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए दिया गया।

10 से 12 जुलाई तक आयोजित तीन दिवसीय मेले में छत्तीसगढ़ के चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, सिरपुर, भोरमदेव, इको-टूरिज्म और विभिन्न पर्यटन परिपथों को आधुनिक तकनीक के साथ प्रदर्शित किया गया। राज्य का पवेलियन पर्यटकों, निवेशकों, टूर ऑपरेटर्स और पर्यटन विशेषज्ञों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा। इस दौरान पर्यटन निवेश, संयुक्त टूर पैकेज और नए व्यावसायिक सहयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण बी-टू-बी बैठकें भी आयोजित हुईं।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने इस उपलब्धि को राज्य के पर्यटन क्षेत्र के लिए बड़ी सफलता बताया है। बोर्ड का कहना है कि इस सम्मान से राज्य की पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी, पर्यटन निवेश को बढ़ावा मिलेगा और देश-विदेश से अधिक पर्यटक छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित होंगे।







