Breaking
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात, 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज और 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। प्रत्येक कॉलेज में 50-50 एमबीबीएस सीटों के साथ प्रदेश में कुल 250 नई MBBS सीटों का विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि नए मेडिकल कॉलेजों से दूरस्थ, आदिवासी और आकांक्षी क्षेत्रों के युवाओं को अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने से स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं भी मजबूत होंगी।
मुख्यमंत्री ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नए मेडिकल कॉलेज चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के महत्वपूर्ण केंद्र बनेंगे, जिससे प्रदेश के युवाओं को डॉक्टर बनने के अधिक अवसर मिलेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज की सुविधाओं का विस्तार होगा।







