Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
जनशिकायत पर नगर निगम की त्वरित कार्रवाई, जयस्तंभ चौक के खुले नाले के चैंबर को किया सुरक्षित

रायपुर। राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक के समीप खुले नाले के चैंबर को लेकर मिली जनशिकायत पर नगर पालिक निगम की जोन-4 टीम ने तत्काल कार्रवाई की। शिकायत मिलते ही अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कराया और आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कराया।

नगर निगम की टीम ने चैंबर की मरम्मत कर उस पर मजबूत ढक्कन लगाकर उसे पूरी तरह सुरक्षित कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए संभावित दुर्घटना का खतरा टल गया। स्थानीय लोगों ने भी निगम की त्वरित पहल की सराहना की।
नगर निगम ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। निगम ने लोगों से अपील की है कि शहर में कहीं भी इस प्रकार की समस्या दिखाई देने पर तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।







