Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से डॉ. प्रेमासाई महाराज की सौजन्य भेंट, धर्म-संस्कृति और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से माँ मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश डॉ. प्रेमासाई महाराज ने विधानसभा निवास में सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों, व्यक्तित्व निर्माण और जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही 13 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।

बैठक में डॉ. प्रेमासाई महाराज ने धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम को भारतीय संस्कृति और धार्मिक स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसकी सराहना की। वहीं रमन सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित भारत निर्माण कॉन्क्लेव-2026 में डॉ. प्रेमासाई महाराज को मिले 'सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर' सम्मान पर बधाई देते हुए समाज में आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों के प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
मुलाकात के दौरान बस्तर में हो रहे विकास, शांति और सामाजिक बदलाव पर भी चर्चा हुई। डॉ. प्रेमासाई महाराज ने भारत के प्रथम माँ कोत्रावै मंदिर के निर्माण एवं आगामी प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की जानकारी देते हुए रमन सिंह को आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।







