Breaking

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू, 15 अगस्त को रायपुर में होगा राज्य स्तरीय समारोह

Chhattisgarh 11 July 2026

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Advertisement

पुलिस परेड ग्राउंड में होगा मुख्य आयोजन

बैठक में तय किया गया कि 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जाएगा। समारोह में आकर्षक परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजन होंगे।

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

परेड की तैयारी और रिहर्सल की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल को दी गई है। वहीं सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था पुलिस विभाग संभालेगा। समारोह स्थल पर साफ-सफाई, मंच, पंडाल और बैठक व्यवस्था नगर निगम रायपुर करेगा। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा एवं संस्कृति विभाग को सौंपी गई है।

7 से 15 अगस्त तक गूंजेगा 'वंदे मातरम्'

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 7 से 15 अगस्त तक सभी शासकीय कार्यक्रमों में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। इसके लिए संस्कृति विभाग जल्द दिशा-निर्देश जारी करेगा।

बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, कलेक्टर रायपुर तथा गृह विभाग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You might also like!