Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
13 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, 1033 सवालों के साथ सरकार को घेरने की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है। अब तक विधायकों की ओर से कुल 1033 प्रश्न लगाए जा चुके हैं, जिससे सदन में तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं।

विपक्षी कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, नकटी भूमि विवाद, बिजली-पानी की व्यवस्था, सड़क निर्माण और मानसून के दौरान उत्पन्न हालात जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। वहीं सरकार भी विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और योजनाओं के साथ जवाब देने की तैयारी में जुटी हुई है।
मानसून सत्र के दौरान जनहित से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सीमित अवधि के बावजूद यह सत्र प्रदेश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर काफी चर्चित और हंगामेदार रह सकता है।







