Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
‘दीदी के गोठ’ का पहला वार्षिकोत्सव 9 जुलाई को, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा संचालित ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम की एक वर्ष की सफल यात्रा पूर्ण होने पर 9 जुलाई 2026 को रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ‘दीदी के गोठ वार्षिकोत्सव–2026’ सह संकुल स्तरीय संगठन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा करेंगे। समारोह में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष, नेतृत्व, आजीविका और आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानियों को मंच प्रदान करना तथा उनके योगदान का सम्मान करना है। पिछले एक वर्ष में ‘दीदी के गोठ’ ने महिला स्व-सहायता समूहों को वित्तीय साक्षरता, सामाजिक जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अगस्त 2025 में शुरू हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, एफपीसी, वित्तीय जागरूकता, साइबर सुरक्षा, सरस मेला, जेंडर जागरूकता और ‘छत्तीसकला’ ब्रांड जैसे विषयों पर प्रदेशभर की महिलाओं की सफलता की कहानियां साझा की गईं। वार्षिकोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम की एक वर्ष की उपलब्धियों का विशेष प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा।







