Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
डीएमएफ की बड़ी सौगात: स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल परियोजनाओं के लिए 4.13 करोड़ मंजूर

रायपुर। रायगढ़ जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और पेयजल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) ने 4 करोड़ 13 लाख 82 हजार 400 रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं से विशेष रूप से ग्रामीण और खनन प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।

स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के तहत धरमजयगढ़ क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा के निर्माण एवं उन्नयन के लिए 2.80 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गोरपार, नंदगांव, शहपुर, नवापारा और पुसल्दा में विभिन्न पेयजल परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं के तहत सम्पवेल, नलकूप, रॉ-वॉटर पंप और पाइपलाइन विस्तार जैसे कार्य किए जाएंगे, जिससे नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए धरमजयगढ़ स्थित शासकीय आईटीआई भवन के जीर्णोद्धार हेतु 82.86 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में ग्राम पंचायत साम्हारसिंघा में नए प्राथमिक स्कूल भवन के निर्माण के लिए 14.30 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है। स्वास्थ्य कार्य सीजीएमएससी, पेयजल योजनाएं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, आईटीआई भवन का जीर्णोद्धार छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड तथा स्कूल भवन निर्माण जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के माध्यम से कराया जाएगा।
राज्य सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से रायगढ़ जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और आम नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा।







