Breaking

गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh 05 January 2026

post


Advertisement


रायपुर।

 थाना खरोरा पुलिस ने बिक्री के लिए अवैध रूप से रखे मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि आरोपी 

विजय कुमार सेन पिता केदारनाथ सेन उम्र 58 साल साकिन गनियारी वार्ड क्रमांक 14 रावणभांठा थाना खरोरा जिला रायपुर का निवासी है और आरोपी के पास सेएक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला के अंदर सफेद पॉलीथिन में रखे मादक पदार्थ गांजा सहित 0.584 किलोग्राम वजन, झोला का 58 ग्राम वजन, 0.526 किलोग्राम अनुमानित कीमत 12,000/- रुपये जप्त किया है। जानकारी के मुताबिक 04/01/2026 को दौरान मुखबीर से विश्वसनीय सूचना मिलने पर तस्दीक हेतु थाना खरोरा पुलिस पार्टी एवं सायबर स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी विजय कुमार सेन को अवैध रूप से बिक्री करने हेतु मादक पदार्थ गांजा रखे हुए पकड़ा गया है जिनके कब्जे से मशरूका-एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला के अंदर सफेद पॉलीथिन में रखे मादक पदार्थ गांजा सहित 0.584 किलोग्राम वजन, झोला का 58 ग्राम वजन, 0.526 किलोग्राम अनुमानित कीमत 12000/- को समक्ष गवाहन विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर संदेही को बरामद गांजा के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई कागजात पेश नही करने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए मौके पर गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की लिखित सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

You might also like!