Breaking

गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh 24 February 2026

post

रायपुर 

Advertisement

*02.44 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी विनोद देवांगन  को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि  22.02.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत रायपुरा स्थित विसर्जन कुण्ड के पास एक व्यक्ति गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है।उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप कुमार पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर व्यक्ति को चिन्हांकित करते हुये घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना विनोद देवांगन होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।  आरोपी विनोद देवांगन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *कुल 02.44 किलोग्राम गांजा तथा छोटा तौल मशीन कीमती लगभग 1,02,200/- रूपये* जप्त कर आरोपी विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 139/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।  

 

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है।


*गिरफ्तार आरोपी - विनोद देवांगन पिता रमेश देवांगन उम्र 34 साल साकिन शीतला मंदिर के पीछे पुराना चंगोराभाठा थाना डी.डी. नगर जिला रायपुर।*

You might also like!