Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
राज्यपाल की पहल: सुदूर वनांचल के स्वामी आत्मानंद स्कूल को मिले 10 कंप्यूटर, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए बस्तर जिले के विकासखंड दरभा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मांझीगुडा (चिंगपाल) को अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 कंप्यूटर प्रदान किए।

लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने विद्यालय को कंप्यूटरों का औपचारिक रूप से हस्तांतरण किया। इन कंप्यूटरों के माध्यम से सुदूर वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा, कंप्यूटर प्रशिक्षण और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। इससे विद्यार्थियों के ज्ञान, तकनीकी कौशल और भविष्य के अवसरों में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, उप सचिव निधि साहू तथा विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।







