Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
महानदी में टूटा हरदीडीह एनीकट, तेज जलप्रवाह से बहा निर्माण; आवागमन और सिंचाई व्यवस्था प्रभावित

आरंग। लगातार हो रही बारिश के बीच महानदी पर बना हरदीडीह एनीकट तेज जलप्रवाह की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। एनीकट टूटने से क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया है, वहीं किसानों के लिए सिंचाई संकट की आशंका भी बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, निसदा डेम के 10 और समोदा डेम के 23 गेट खोले जाने के बाद महानदी में जलस्तर तेजी से बढ़ गया। स्थानीय लोगों का दावा है कि हरदीडीह एनीकट के केवल दो गेट खोले गए थे, जिससे पानी का दबाव बढ़ा और तेज बहाव में एनीकट का हिस्सा बह गया।
एनीकट क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों का संपर्क प्रभावित हुआ है और लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यह एनीकट किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख स्रोत भी था, जिससे कृषि कार्यों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जल प्रबंधन और एनीकट संचालन व्यवस्था की समीक्षा करने की भी मांग उठाई है।







