Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
कोंडागांव के ग्राम चेमा में 54 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, वन मंत्री केदार कश्यप बोले- बस्तर में विकास को मिली नई रफ्तार

कोंडागांव। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने शुक्रवार को कोंडागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र स्थित ग्राम चेमा में करीब 54 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा पर सरकार का फोकस
वन मंत्री ने कहा कि माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में अब विकास कार्यों को नई गति मिली है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि दूरस्थ गांवों तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं तेजी से पहुंचाई जाएं, ताकि ग्रामीणों का जीवन बेहतर बन सके।
उन्होंने कहा कि सरकार केवल आधारभूत ढांचे के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान दे रही है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया और उन्हें पशुपालन, मत्स्य पालन तथा अन्य आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में कार्य कर महिलाएं परिवार की आय बढ़ाने के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं।
छह विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
इस अवसर पर लगभग 54 लाख रुपये की लागत से छह विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इनमें विभिन्न स्थानों पर पुलिया निर्माण और सीसी सड़क निर्माण शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षभर सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित होगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, जनपद सदस्य रमशीला कोर्राम, सरपंच खेम सोरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।







