Breaking

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के रायपुर स्टेशन पर रेलवे स्टेशन परिसर में आवारा कुत्तों की धरपकड़ अभियान*

Chhattisgarh 26 February 2026

post


Advertisement

रायपुर:-26 फरवरी, 2026


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के रायपुर स्टेशन पर रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुगम रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देशन पर रेलवे प्रशासन ने स्थानीय निकाय के सहयोग द्वारा स्टेशन परिसर में आवारा कुत्तों की मानवीय तरीके से धरपकड़ का विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान रायपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्म सहित स्टेशन परिसर में दिनांक 25 एवं 26 फरवरी को चलाया गया जिसमें लगभग 20 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया। यह अभियान स्थानीय नगर निगम के सहयोग से चलाया जा रहा है।


स्टेशन परिसर में आवारा कुत्तों की उपस्थिति से यात्रियों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को असुविधा का सामना ना करना पड़े। कई बार कुत्तों के झुंड के कारण प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक आवाजाही बढ़ जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इन संभावित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।


अभियान के अंतर्गत पकड़े गए कुत्तों को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं प्रचलित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्णतः मानवीय तरीके से किया जा रहा है।


रेलवे प्रशासन का उद्देश्य स्टेशन परिसर को सुरक्षित, स्वच्छ एवं यात्रियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना है। इस संबंध में यात्रियों एवं आमजन से सहयोग की अपेक्षा की जाती है। रायपुर स्टेशन पर स्टेशन री-डेवलपमेंट का कार्य निर्माणाधीन होने के कारण कई जगह खुले स्थान से आवारा कुत्ते स्टेशन परिसर में प्रवेश कर जाते हैं। जिन्हें रोकने हेतु समुचित उपाय अपनाए जा रहे हैं।


        साथ ही यात्रियों से अपील है कि आवारा कुत्तों को बढ़ावा देने हेतु बचे हुए भोजन, खाने पीने की सामग्री  इत्यादि प्लेटफार्म पर ना डालें वेस्ट खाने को डस्टबिन में ही डालें।

You might also like!