Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
जमीन घोटाला: मृत किसान को पिता बताकर फर्जी रजिस्ट्री, पटवारी और गवाह जांच के घेरे में

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जमीन रजिस्ट्री से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अमलीपदर तहसील के बजाड़ी हल्का में एक युवक ने कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर मृत किसान को अपना पिता दर्शाते हुए करीब ढाई एकड़ कृषि भूमि की रजिस्ट्री करा ली। समय रहते ग्राम सरपंच की सतर्कता से नामांतरण की प्रक्रिया रुक गई और मामला उजागर हो गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पड़ोसी के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर अपनी पहचान बदल ली और दस्तावेजों के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री करा ली। बताया जा रहा है कि करीब 39 वर्षीय युवक ने खुद को लगभग 80 वर्षीय मृत किसान का पुत्र बताकर यह पूरा फर्जीवाड़ा किया।
मामले की जानकारी मिलते ही देवभोग उपपंजीयक कार्यालय के प्रभारी सहायक पंजीयक अजय चंद्रवंशी ने जांच शुरू कर दी है। जांच में रजिस्ट्री प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज, पहचान सत्यापन और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में पटवारी और रजिस्ट्री के दौरान मौजूद गवाहों की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई जा रही है। यदि दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा साबित होता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।







