Breaking
- Cyber Crime News: मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 5.12 लाख रुपये गायब, UPI के ...
- Raipur Janmashtami News: जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्यमंत्री साय ने की पूजा, ब...
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
आज रायपुर में सजेगा कवियों का महाकुंभ, ‘मिट्टी के बेटे’ राष्ट्रकाव्य महोत्सव में गूंजेगी राष्ट्रभक्ति

रायपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में आज शनिवार, 11 जुलाई को भव्य राष्ट्रकाव्य महोत्सव ‘मिट्टी के बेटे’ का आयोजन किया जाएगा। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रात 8:30 बजे से शुरू होने वाले इस कवि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में देश और प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कवि अपनी ओजपूर्ण रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और मातृभूमि के गौरव का संदेश देंगे।
देशभर के प्रसिद्ध कवि होंगे शामिल
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में शशिकांत यादव, राम भदावर और अमित शर्मा जैसे प्रसिद्ध कवि वीर रस और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कविताओं का पाठ करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के चर्चित कवि देवेन्द्र परिहार, मयंक शर्मा, संस्कार साहू और हीरामणि वैष्णव भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
राष्ट्रभक्ति और संस्कृति का होगा संगम
'मिट्टी के बेटे' राष्ट्रकाव्य महोत्सव का उद्देश्य युवाओं और समाज में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों और नागरिकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।







