Breaking

विधायक सुनील सोनी ने पंजाबी कॉलोनी अरविन्द नगर में नया सामुदायिक भवन बनाने किया भूमिपूजन

Chhattisgarh 30 January 2026

post


Advertisement

रायपुर रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 अंतर्गत पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के अंतर्गत पंजाबी कॉलोनी अरविन्द नगर के पास रायपुर दक्षिण विधायक निधि मद से 5 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से जनहित में जनउपयोग हेतु नवीन सामुदायिक भवन बनाने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन किया.

भूमिपूजन पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के पार्षद और रायपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी सहित महिलाओं, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने किया. रायपुर दक्षिण विधायक ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधायक निधि आम जनता की निधि है और इसका आम जनता  सुविधा के लिए जनहित में सदुपयोग किया जाता है. दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने तत्काल स्वीकृति अनुसार नया सामुदायिक भवन दक्षिण विधायक निधि मद से अरविन्द नगर पंजाबी कॉलोनी में सम्बंधित स्थल पर बनाया जाना प्रारम्भ करवाते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता सहित प्राथमिकता से जनहित में शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करवाने नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव को निर्देशित किया. वार्ड 57 पार्षद एवं नगर निगम एमआईसी सदस्य श्री अमर गिदवानी ने वार्ड 57 क्षेत्र में रायपुर दक्षिण विधायक निधि मद से नया सामुदायिक भवन बनाने भूमिपूजन कर कार्यरम्भ किये जाने पर सभी वार्डवासियों की ओर से रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी को हार्दिक धन्यवाद दिया.

You might also like!