Breaking

पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार


post


Advertisement






रायपुर। थाना उरला क्षेत्र में पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के  आरोपी हिस्ट्रीशीटर को  पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद आमीर थाना उरला क्षेत्र  का हिस्ट्रीशीटर  है। पुलिस ने बताया कि 

 01.03.2026 को थाना उरला पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत बीरगांव दुर्गानगर क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स पास 01 व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है। जिस पर आरोपी को पिस्टल के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ कर आरोपी को थाना उरला का हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री के रूप में चिन्हांकित किया गया। पिस्टल रखने के संबंध में मोहम्मद आमीर से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। 


जिस पर आरोपी मोहम्मद आमीर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग पिस्टल तथा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अप.क्र 66/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 


*आरोपी मोहम्मद आमीर उर्फ बद्री थाना उरला का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना माना, मौदहापारा, खमतराई तथा उरला में मारपीट, बलवा, लूट, हत्या का प्रयास सहित अन्य मामलों के लगभग 02 दर्जन से अधिक अपराध में जेल निरूद्ध रह चुका है साथ ही आरोपी के विरूद्ध पूर्व में जिलाबदर की कार्यवाही भी की जा चुकी है।*

 

*गिरफ्तार आरोपी- मोहम्मद आमीर पिता मोहम्मद अशरफ उम्र 25 साल निवासी दुर्गानगर बीरगांव थाना उरला रायपुर।*

You might also like!