Breaking

PM-Kisan Yojana: खुशखबरी! इस दिन किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त की राशि, नोट कर लें डेट


post

PM-Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे देश के किसानों के लिए खुशखबरी हैं। पीएम किसान योजना के सभी पात्र किसानों के खाते में 13 मार्च को 2-2 हजार रुपये आएंगे। 13 मार्च के को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर जाएंगे। वहीं से वह 22वीं किस्त का पैसा जारी करेंगे। पैसा DBT के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाता है। 

Advertisement


इन्हें नहीं मिलेगी अगली किस्त

हर पंजीकृत किसान को किस्त अपने आप नहीं मिलती। अगर पात्रता की शर्तें पूरी नहीं होती हैं तो भुगतान रोका जा सकता है। अगर ये दिक्कतें हैं, तो किसान 22वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं।

  • e-KYC पूरा नहीं किया हो
  • किसान ID पोर्टल पर लिंक या वेरिफाई नहीं हो
  • जमीन के रिकॉर्ड वेरिफाई न हों
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में हो
  • किसान या परिवार का कोई सदस्य आयकर भरता हो
  • परिवार का कोई सदस्य हर महीने 10,000 रुपये या उससे ज्यादा पेंशन लेता हो

सरकार हर किस्त से पहले लाभार्थियों की सूची अपडेट करती है और जांच के दौरान अपात्र खातों को सूची से हटा दिया जाता है।


किसानों तुरंत पूरा करें ये काम

भुगतान में देरी से बचने के लिए किसानों को e-KYC वेरिफिकेशन पूरा करना, जमीन के रिकॉर्ड की जानकारी जांचना और PM-KISAN वेबसाइट पर अपनी पात्रता की पुष्टि करना चाहिए। 


किसान पोर्टल पर मौजूद Kisan eMitra चैटबॉट की मदद से भी अपने रजिस्ट्रेशन और भुगतान की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।


लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें

किसान यह जानने के लिए कि उन्हें अगली किस्त मिलेगी या नहीं, ऑनलाइन लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।


  • PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • Beneficiary List सेक्शन में जाएं
  • राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
  • Submit पर क्लिक करें

अगर सूची में किसान का नाम है और सभी जानकारी सही है, तो सरकार की ओर से पैसा जारी होते ही 2,000 रुपये की किस्त सीधे बैंक खाते में पहुंच जाएगी।

You might also like!